झाबुआ

/ मध्यप्रदेश CM शिवराज ने किया ऐलान: आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को Ladli Behana Yojana वाले ₹1000 मिलेंगे

Published

on

/ मध्यप्रदेश CM शिवराज ने किया ऐलान: आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को Ladli Behana Yojana वाले ₹1000 मिलेंगे

लाडली बहन योजना 2023 का लाभ आगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश के सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ देने के लिए कहा है। 5 मार्च को इसकी घोषणा की गई है। 15 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस योजना के तहत हर महिला को 1 हजार रूपये महीने दिये जायेंगे। लेकिन इसी बीच और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसमें बताया गया है कि लाडली बहन योजना 2023 का लाभ आगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। Also Read – रीवा के पथरी गांव में मिले लापता नाबालिग बच्ची के कटे हुए अंग, नोंच रहे थे स्वान सरकार ने जारी किया आदेश इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए आदेश में कहा है कि प्रदेश में काम करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा कार्यकर्ता को भी लाडली योजना में शामिल किया गया। साथ में मानसेवी महिला कर्मचारियों को लाभ दिया जाएगा। Also Read – रीवा के नकवार गांव में मां का अनाप-शनाप बोलना गुजरा नागवार, इकलौते बेटे ने कर दी हत्या मान सेवी महिला कर्मचारियों के संबंध में बताया गया है कि जिन महिला कर्मचारियों की विधिवत नियुक्ति नहीं है, जिन की सेवाएं कभी भी समाप्त हो जाए या फिर ऐसी महिला कर्मचारी जिनको किसी विशेष अभियान के लिए कुछ निश्चित समय अवधि के लिए रखा गया है। ऐसे कर्मचारियों की सेवा अभियान समाप्त होते ही समाप्त कर दी जाती है। ऐसी सभी महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जायेगा।

2500000 रुपए बढ़ गया MP के विधायकों का स्वेच्छा अनुदान इन्हे मिलेगा लाभ जानकारी के अनुसार जिन महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जाना है उसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, सरकारी स्कूलों में भोजन बनाने अथवा साफ सफाई करने वाली महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग में अस्थाई रूप से काम कर रहे महिलाएं, आउटसोर्स महिला कर्मचारी, महिला अतिथि शिक्षक तथा मानसेवी महिला कर्मचारी शामिल है। इन महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जायेगा।

Trending