RATLAM

हर मतदाता तक हो भाजपा की पहुंच:- श्री उपाध्याय

Published

on

हर मतदाता तक हो भाजपा की पहुंच:- श्री उपाध्याय

रतलाम  / भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के तहत् बडावदा मंडल की बैठक हुई इसमें जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तारक अभियान के जिला प्रभारी प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहुंच हर मतदाता तक होनी चाहिए इससे हमें 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त होगा।

श्री उपाध्याय की उपस्थिति मे बडावदा मंडल के शक्ति केन्द्र 19 , 20 , 21 , 22 , 25, 26 , 27 की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ विस्तारक अभियान जिला प्रभारी गौरव मूणत बडावदा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह दादु सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Trending