RATLAM

भाजपा शबरी मंडल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published

on

भाजपा शबरी मंडल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रतलाम , | बूथ विस्तार अभियान 2.0 के तहत रतलाम ग्रामीण के भाजपा शबरी मंडल की शक्ति केंद्र समीक्षा बैठक पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई।इसमे भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, आईटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी एवं हितग्राही प्रभारी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तार अभियान के जिला प्रभारी प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि बूथ सशक्तिकरण के लिए भाजपा का  अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है| इसमें मतदाता सूची की पन्ना समिति तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
बूथ जीता चुनाव जीता का मूल मंत्र लेकर हमारा संगठन हर चुनाव मे अपना परचम लहराता है,तो वह बूथ मैनेजमेंट के कारण ही संभव है।आरम्भ में शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने स्वागत भाषण देते हुए शक्ति केंद्रों की टोली के करणीय कार्यो की जानकारी दी।

युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ विस्तार अभियान के युवा मोर्चा प्रभारी गौरव मूणत ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने संगठन एप की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।संचालन मंडल महामंत्री अमृतलाल पाटीदार ने किया एवं आभार मन्नालाल पाटीदार ने व्यक्त किया।

Trending