RATLAM

भाजपा कार्यालय में कॉल सेंटर का शुभारंभ होगा

Published

on

भाजपा कार्यालय में कॉल सेंटर का शुभारंभ होगा
रतलाम 19 मार्च 2023 / भारतीय जनता पार्टी के अतिमहत्वपूर्ण बूथ विस्तारक अभियान 2 के सफल संचालन हेतु पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे काॅल सेन्टर खोला जायेगा। इसका शुभारंभ 20 मार्च को 11:30 बजे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बूथ विस्तारक अभियान के तहत् जिले के समस्त शक्ति केन्द्र एवं बूथों पर पार्टी के विस्तार का कार्य चल रहा है। इसमे सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। अभियान की जानकारी संगठन एप्प पर प्रेषित की जा रही है। अभियान के दौरान बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए काॅल सेंटर आरंभ होगा। इसमे भाजपा के सोशल मीडिया  एवं आई.टी. विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिले पदाधिकारी उपलब्ध रहेगे।

इनके द्वारा अभियान के दौरान होने वाली परेशानी को तत्काल दूर किया जायेगा।

Trending