झाबुआ

सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में जिला पुलिस झाबुआ ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

Published

on



सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में जिला पुलिस झाबुआ ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। (01 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 की स्थिति में) प्राप्त शिकायतों का भगौरिया, होली, चूल, गल जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के निर्वहन के दौरान भी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सी.एम. हेल्पलाईन शिकायतों का त्वरित व संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। दिनांक 21.03.2023 मंगलवार को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में वेटेज के आधार पर कुल 92.61 अंक प्राप्त कर ‘ए’ रेटिंग रही। सम्पूर्ण मध्य- प्रदेश में जिला झाबुआ व्दारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सी.एम. हेल्पलाईन शाखा में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आने वाले महीनों में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित भी किया हैं।

विगत एक साल से टाँप पाँच मे- जिला पुलिस विगत एक साल से व्दितीय समूह में जिलो के बीच टाँप पाँच स्थान में अपना स्थान बनाती आ रही हैं।

1. प्रथम स्थान पर- 04 बार

2. व्दितीय स्थान पर – 03 बार

3. तृतीय स्थान पर – 03 बार

4. पाँचवे स्थान पर – 02 बार

Trending