RATLAM

भाजपा ने मेडिकल कॉलेज के नामकरण पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को किया धन्यवाद ज्ञापित

Published

on

भाजपा ने मेडिकल कॉलेज के नामकरण पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को किया धन्यवाद ज्ञापित

रतलाम,। भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुक्रवार को नीमच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। इससे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई। डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय का शनिवार को जन्मदिन है और ठीक एक दिन पूर्व यह घोषणा हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सांसद सुधीर गुप्ता, गुमानसिंह डामोर एवं अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना सहित भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा का स्वागत करते हुए बताया कि रतलाम जिले के डॉ. पाण्डेय गौरव थे उन्होंने जनसेवा के साथ राजनीति का कीर्तिमान बनाया और कई उपलब्धियां हासिल की। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज होने से रतलाम की ख्याति सर्वत्र बढ़ेगी। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को इस घोषणा के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Trending