RATLAM

फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, भूमाफियाओं में हडक़ंप

Published

on

फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, भूमाफियाओं में हडक़ंप

रतलाम. प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर से गरजा है। प्रशासन ने भूमाफियाओं की कमर तोडऩे के लिए अपनी कमर कस ली है। जावरा में बन रहे फ्लाईओवर की राह में रोड़ा बन रही प्रीमियर आइल मिल की जमीन को तोडऩे के लिए बुलडोजर रवाना किया तो किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी कार्रवाई होगी। देखते ही देखते बुलडोजर गरजने लगे और पूरी दीवारी ही ध्वस्त कर दी।
खबर मिलते ही मचा हडक़ंप
प्रीमियर आइल मिल की दीवार तोडऩे के लिए बुलडोजर के पहुंचते ही जावरा में भूमाफियाओं में हडक़ंप मच गया। कानाफूसी का दौर शुरू हो गया। दीगर बात यह है कि राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा ज्यादा रही। इस परिसर में ज्यादातर कब्जा भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं का ही है।

Trending