झाबुआ

राम नवमी के उपलक्ष मे निकलेगी विशाल वाहन् रेली. ======================== रामनवमी उत्सव समिति का जिले मे अनूठा आयोजन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) थांदला नगर मे रामनवमी पर्व पर बड़े रामजी मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा श्री राम नवमी उत्सव समिति के तत्वाधान मे निकाली जावेगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। गुरुवार आयोजित शोभायात्रा के लिए नगर वासियों को निमंत्रण देने राम नवमी उत्सव समिती द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन 29 मार्च शाम 6 बजे दशाहरा मैदान से किया जाएगा।
समित ने बताया की विगत 15 दिनों से राम नवमी उत्सव समिती नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं के द्वारा नियमित बैठक कर तैयारी कर रही है थांदला में ग्रामीण एवं शहरी अर्थात सभी क्षेत्रों से विभिन्न संगठनों से जुड़े धर्म प्रेमी बंधु इस वाहन रैली में हमेशा की तरह शामिल होंगे और सबकी सहभागिता में ही यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। सबसे मुख्य बात यह है कि इस राम नवमी उत्सव समिती मे कोई भी पद, मुखिया, बड़ा-छोटा नहीं है। प्रयास ये है हमारे आराध्य भगवान राम के सभी भक्त इसमें एक साथ शामिल हों।

साथ ही राम नवमी उत्सव समिती ने आप सभी से सपरिवार वाहन रैली में कुर्ता पैजामा, भगवा रंग, सफेद रंग के वस्त्र, पगड़ी, ध्वज के साथ शामिल होने का आव्हान, निवेदन किया है।

Trending