झाबुआ

झकनावदा सांसद प्रतिनिधि काॅसवा के निवास पर भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ जिले के संगठन प्रभारी हरिनारायण जी यादव पधारे

Published

on

झकनावदा/पेटलावद:- आज इंदौर जाते वक्त जिला पंचायत झाबुआ के सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा के छोटे से आग्रह पर झकनावदा सांसद प्रतिनिधी काॅसवा के निवास पर झाबुआ जिले के भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी माननीय हरिनारायण जी यादव भाई साहब निज निवास पर पधारे एवं संगठनात्मक चर्चा हुई व सांसद प्रतिनिधि काॅसवा द्वारा माननीय हरिनारायण जी यादव भाई साहब का पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया एंव आतिथ्य सत्कार किया। इस अवसर पर साथ ही भारतीय जनता पार्टी रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल जी मुंणिया,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के झाबुआ जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह जी भूरिया, भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष महावीर जी भंडारी,भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जी राठौड,उमरकोट के ठाकुर साहब राजेंद्र सिंह कुशवाह,भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता महेश भांगू एवं रितेश जी अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधी के छोटा भाई चंदन काॅसवा उपस्थित थे।

Trending