RATLAM

मुख्यमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेसी नेता:नेहरू स्टेडियम पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- खेल मैदान की दीवार तोड़कर कर किया जा रहा राजनैतिक आयोजन

Published

on

मुख्यमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेसी नेता:नेहरू स्टेडियम पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- खेल मैदान की दीवार तोड़कर कर किया जा रहा राजनैतिक आयोजन

रतलाम~~~रतलाम में मुख्यमंत्री के 8 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी है। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन उस समय हरकत में आ गया है जब शहर कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंच गए। नेहरू स्टेडियम स्थित सभा स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेहरू स्टेडियम की नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल गिराकर मुख्यमंत्री का मंच बनाया गया है। मैदान पर चलने वाले खेलों को 4 दिन पूर्व ही बंद कर प्रशासनिक आयोजन होने का हवाला दिया गया । जबकि यहां पर भाजपा के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। वहीं,कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने की मांग प्रशासन से की है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थल पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने की जानकारी मिलने पर सीएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से सभा स्थल पर पहुंचने का कारण पूछा। कांग्रेस नेताओं ने इस पर कहा कि वह कार्यक्रम स्थल देखने आए थे और 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने के लिए समय और स्थान की मांग प्रशासन से करने आए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया , पारस सकलेचा, यास्मिन शेरानी और शांतिलाल वर्मा प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद सुभाष स्थल से चले गए । कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आड़ में शासकीय खर्चे पर भाजपा रतलाम में राजनैतिक आयोजन कर रही है।( दैनिक भास्कर से साभार)

 

Trending