RATLAM

हर बूथ पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने फहराया पार्टी का ध्वज

Published

on

हर बूथ पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने फहराया पार्टी का ध्वज

रतलाम 06 अप्रैल 2023 / भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गुरुवार को पुरे  जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिले के हर बूथ पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए इनमे भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता ने चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया उन्होने बाद मे दीवार लेखन का कार्य भी आरंभ किया।
भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय मे सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। इसके पूर्व पार्टी नेताओं ने ध्वज वंदन किया इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ महापौर प्रहलाद पटेल जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन पश्चात प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लुनेरा ने दीवार लेखन का कार्य किया। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी इसी प्रकार दीवार लेखन कर भाजपा का सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी मंडलों एवं सभी शक्ति केन्द्रों पर भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए, इनमे भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चो एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह देवडा, राकेश परमार, गोविंद चौहान , करन वशिष्ठ  आदि जिला कार्यालय पर उपस्थित रहे।
चप्पा-चप्पा, भाजपा का नारा अमल करे
भाजपा के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कार्यकर्ताओं से चप्पा-चप्पा, भाजपा के नारे पर अमल कर पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल स्तर तक संगठित हो चुकी है। इसे जिले के प्रत्येक शक्ति केन्द्र और बूथ पर विस्तारित करना है। भाजपा का विस्तार ही स्थापना दिवस मनाना सार्थक करेगा।

Trending