RATLAM

भाजपा ने कभी तुष्टिकरण नहीं किया:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा महिला मोर्चा ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस~~संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ.जटिया वरिष्ठों से संवाद करेंगे

Published

on

भाजपा ने कभी तुष्टिकरण नहीं किया:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा
महिला मोर्चा ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस

रतलाम 11 अप्रैल 2023/ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह में महिला मोर्चा ने मंगलवार को सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया |इसमें अ.जा. एवं अ.ज.जा वर्ग की महिलाओं को आमंत्रित कर उनका स्वागत सम्मान किया गया एवं बाद में उनके साथ सहभोज भी किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के सूत्र पर चलने वाली पार्टी है। उसने  कभी तुष्टिकरण नहीं किया । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे भाजपा की सरकार हर वर्ग का विकास एवं कल्याण कर रही है।

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनिता पाहुजा जिला पदाधिकारी सीमा अग्रवाल, कुसुम सोलंकी, भारती पाटीदार, ललिता पंवार, सपना दूबे, जीवन ज्योति, मनीषा सांखला, दिव्या शर्मा मंडल अध्यक्ष सविता मेहता, पूजा वोहरा, रेखा गौतम, राखी व्यास आदि ने महिलाओं का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम मे मनीषा मेहता , सोनू नेका, सपना दुबे एवं प्रेम राव आदि मौजूद रहे ।

———————————————————————————-

संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ.जटिया वरिष्ठों से संवाद करेंगे

रतलाम 11 अप्रैल 2023/ भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड सदस्य एवं  पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया 12 अप्रैल को रतलाम प्रवास पर आ रहे है। वे दोपहर 1 बजे रंगोली सभागृह मे वरिष्ठजनों से संवाद करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि डॉ.जटिया दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस आएगे। वे दोपहर 1 बजे संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद शाम 5 बजे रतलाम से मंदसौर प्रस्तुत होगे।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के अनुसार संवाद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व महापौर, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष, पूर्व निगम,मंडल,प्राधिकरण,बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पिछले दो बार के अपेक्षित है।

Trending