RATLAM

जिले के प्रत्येक बूथ पर मनेगी डॉ. अंबेडकर जयंती

Published

on

जिले के प्रत्येक बूथ पर मनेगी डॉ. अंबेडकर जयंती
रतलाम 13 अप्रैल 2023 / भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को संविधान शिल्पी डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिले के प्रत्येक बूथ पर मनायेगी। इस मौके पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जायेगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. अंबेडकर जयंती का मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में छत्रीपुल स्थित अंबेडकर सर्कल मे होगा। प्रातः 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम मे माल्यार्पण किया जाएगा और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल सहित सभी जिला, पदाधिकारी, मंडल मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगे।

Trending