RATLAM

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लक्ष्य से अधिक नमूने लेकर जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए

Published

on

 

रतलाम 16 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सम्पूर्ण जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले तिमाही जनवरी से मार्च तक लक्ष्य से कही अधिक नमूने लेकर जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।

कुल लक्ष्य 78 के विरुद्ध 163 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कुल 95 खाद्य पदार्थों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 15 नमूने अवनानक स्तर के पाए गए और 80 नमूने मानक स्तर के पाए गए। कुल 28 प्रकरण एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। एडीएम न्यायालय द्वारा 23 प्रकरणों का निर्णय किया गया एवम् कुल 9 लाख 15 हज़ार रुपए का अर्थदंड लगाया गया जिनमे से 5 लाख 35 हजार रूपए की वसूली की गई।

कार्यवाही के दौरान मिलावट की शंका में 358 किलोग्राम घी, 238 किलोग्राम मावा, 40 किलोग्राम मिल्क क्रीम जिनका कुल मूल्य 2 लाख 67हजार एक113 रुपए के  खाद्य पदार्थ जप्त किए  गए एवम् नमूने लेकर जॉच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। खाद्य लाइसेंस से विभाग द्वारा शासन को कुल  6 लाख 10 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

Trending