झाबुआ

महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु लैंगिग समानता एवं सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई

Published

on

झाबुआ – । कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा शुक्रवार को विकासखण्ड थांदला के ग्राम नौगांवा, छोटी धामनी, बडी धामनी, खवासा, मकोडिया आदि क्षेत्रों एवं झाबुआ का भ्रमण किया गया। छोटी धामनी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारी को निश्चित समयावधी में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने को कहा गया। यही पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन भवन में हितग्राहियों से चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये। सीएम राईज स्कूल खवासा का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये । साथ ही यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे। सुश्री हुड्डा द्वारा आरोग्यम् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खवासा में स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया, महिला प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर यहां उपस्थित महिला मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही व्यवस्था के बारे में जाना, यहां पर दवाईयों की सूची बोर्ड पर प्रदर्शित करे, खवासा में ही लाडली बहना योजना के संबंध में महिलाओं से जाना की लाडली बहना योजना में ई-केवायसी एवं फार्म रजिस्ट्रेशन के बारे मे जानकारी ली गई एवं जिन महिलाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नही करवाया है उन्हे रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये कहा गया।
जनजातीय कन्या सामुदायिक केन्द्र मकोडिया का निरीक्षण किया एवं यहां पर संबंधित अधिकारी को टीन शेड को बदलने के निर्देश दिये एवं अनुपयोगी कुएं की जगह को समतल करने के निर्देश दिये। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र झाबुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं यहां कि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। यहां उपस्थित स्टॉफ द्वारा बताया गया कि इस संस्था में काफी समय से अनुदान प्राप्त नही हुआ है एवं मशीने भी काफी पुरानी है। यह संस्था काफी पुरानी है। यहा पर कई लोग इलाज के लिए दूर-दूर से आते है। यहां पर कृत्रिम अंग लगाये जाते है काफी लोगों को इसका लाभ दिया जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संस्था एलिम्को जो भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण का कार्य कर रही है, उसके बारे में बताया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम थांदला तरूण जैन एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा समूह की महिलाओ के कार्यो की प्रशंसा कर अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया

कलेक्टर सुश्री हुड्डा नौगांवा पहुंची । यहां पर ज्योति महिला आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। सुश्री हुड्डा ने महिलाओं से उनकी आजीविका के संबंध में चर्चा की गई एवं महिलाओं के द्वारा अपनी आजीविका के बारे में बताया कि वे किस प्रकार से कार्य कर अन्य महिलाओं को भी समूह से जुडने के लिए प्रेरित कर रही है। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने उनके कार्य की सराहना की एवं अन्य महिलाओं को भी इस कार्य में शामिल करने को कहा। इस क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुरीतियां चली आ रही है, जिस संबंध में सुश्री हुड्डा द्वारा कहा गया कि बालिकाओं की शादी सही समय पर की जाये। बाल विवाह के केवल दुष्परिणाम ही होते है, जिनमें सबसे घातक शिशु और माता की मृत्युदर में वृद्धि एवं शारीरिक और मानसिक विकास पूर्ण नही हो पाता है और वे अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निर्वहन नहीं कर पाते है। सुश्री हुड्डा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु चार पहिया वाहन चलाने एवं आजीविका के रूप उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अधिकतर महिलाओं एनीमिक होती है, जिसको देखते हुए महिलाओं को माह में एक बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया। कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा ग्राम पंचायत बड़ी धामनी में समूह की महिलाओं से चर्चा की गई। महिलाओं द्वारा समूह के बारे में बताया गया कि समूह में 20 महलाओं की समिति होती है। जिसमें किशोरी बालिकाओं को 18 वर्ष से कम आयु में शादी न करने एवं कम उम्र में शादी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जाता है। सुश्री हुड्डा द्वारा महिलाओं को लैंगिग समानता, स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के बारे में बताया एव महिलाओं को कपास, मिर्ची, मक्का एवं मुर्गीपालन आदि के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सुश्री हुड्डा द्वारा शबरी माता सामुहिक प्रशिक्षण केन्द्र खवासा में ग्राम ज्योंति महिला समूह से चर्चा की गई एवं वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी आजीविका के बारे में जाना, महिलाओं द्वारा की गई गतिविधियों के बारें में जानकारी दी गई। सुश्री हुड्डा द्वारा समूह की महिलाओं की गतिविधियों की प्रशंसा कर अन्य महिलाओं को भी इस कार्य में शामिल करने हेतु कहा गया एवं लैंगिग समानता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कही पर भी भेदभाव हो उसकी सूचना संबंधित विभाग को दी जाए। कलेक्टर द्वारा यहां पर एक महिला द्वारा जल के टैक्स कलेक्शन के कार्य की सराहना की। महिलाओं द्वारा पेयजल की समस्या के बारे में बताया गया । इस हेतु सुश्री हुड्डा द्वारा संबंधित विभाग को समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देश दिये गये। समूह में महिलाओं द्वारा सेनेटरी पेड इकाई के कार्य का निरीक्षण किया एवं पेड को खुले में नष्ट ना करे उसे उचित स्थान एवं उचित तरीके से नष्ट किया जाए। महावारी के स्वास्थ्य के संबंध मे महिलाओं को खुलकर बात करने हेतु प्रोत्साहित किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरूण जैन द्वारा महिलाओं को पैसा एक्ट के बारे में बताया गया । कि किस प्रकार आप अपने अधिकारों के बारे में जानकर उनका लाभ ले सके। इस दौरान एसडीएम थांदला तरूण जैन, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन झाबुआ देवेन्द्र श्रीवास्तव एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Trending