RATLAM

रतलाम में 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर डॉक्टर्स:सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक हड़ताल पर गए डॉक्टर, मरीज हुए परेशान

Published

on

रतलाम में 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर डॉक्टर्स:सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक हड़ताल पर गए डॉक्टर, मरीज हुए परेशान

रतलाम~~प्रदेश भर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टर्स सांकेतिक हड़ताल पर है । रतलाम में भी जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं । रतलाम जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर सुबह 11:00 से 1:00 तक काम बंद कर सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं । मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेशभर के डॉक्टर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की सांकेतिक हड़ताल की वजह से ओपीडी का कार्य प्रभावित हुआ है। डॉक्टरों के केबिन के बाहर मरीजों की लाइन लग रही है। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीज और परिजन परेशान हो रहे हैं।दरअसल हड़ताल पर गए डॉक्टर की मांग है कि वेतन विसंगति दूर कर वेतनमान बढ़ाया जाए। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए एवं जिला अस्पतालों मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक पद पर राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति बंद की जाए। हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में बुधवार से प्रदेशभर के डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।(भास्कर से साभार)

Trending