झाबुआ

सर्वोदय कला मंडल झाबुआ द्वारा कन्या भोज का आयोजन……..

Published

on

झाबुआ – सर्वोदय कला मंडल झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सप्तमी के अवसर पर शनिवार को बुनियादी शाला प्रांगण पर कन्या भोज का आयोजन किया गया |मंडल द्वारा करीब 6 वर्षों से निरंतर इस कन्या भोज का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है |इस तरह इस मंडल द्वारा हिंदू संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भी बढ़ा दिया बढ़ावा दिया जा रहा है जो अनुकरणीय है | सर्वोदय कला मंडल के अध्यक्ष मनीष व्हाेरा के कार्यकाल में शनिवार काे इसका सफल आयोजन हुआ | इस कन्या भोज में करीब 600 से अधिक कन्याओं ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया | मंडल द्वारा कन्याओं को भोजन कराने के बाद कन्याओं को पेन ,पेंसिल आदि उपहार स्वरूप दिए गए | इस आयोजन में अध्यक्ष के अलावा दर्शन शुक्ला , निखिलेश नामदेव , आशीष चतुर्वेदी , अभिजीत यादव ,जयेश पटेल , राजेंद्र पप्पू चौहान, पीयूष पटेल , चेतन व्हाेरा, वाहिद शेख, रवि महोदीया, मुकेश पाटीदार ,शुभम आदि मंडल कार्यकर्ता महिला मंडल ने भी सहयोग प्रदान किया |

Click to comment

Trending