RATLAM

हनुमान जी को राजनीति में लाने वाले भाजपाई भक्त नहीं हो सकते, हनुमान जी के नाम पर जो अपनी जेब भरेगा उसके खिलाफ हम करेंगे कार्रवाई

Published

on

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा
हनुमान जी को बदनाम करने वालों को हनुमानजी देंगे सजा
भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से कांग्रेस का शासन ही जनता के लिए रहेगा अच्छा

रतलाम, 9 मई। हनुमान जी को राजनीति में ला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी वाले यह भक्त नहीं हो सकते। यह स्वार्थी लोग हैं। केरल में जो खेल चल रहा है। वह बनावटी है। सच्ची भक्ति तो कांग्रेसी भी करते हैं। हनुमान जी को सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते है। कांग्रेसी भी हनुमान जी की पूजा करते हैं।यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने कही। श्री भूरिया सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में महेंद्र कटारिया, यास्मिन शेरानी सहित अन्य मौजूद थे। श्री भूरिया ने कहा कि बजरंग दल या कोई भी संस्था अपने साफ-सुथरे दिमाग से काम करें तो ठीक है। लेकिन भगवान हनुमान जी को बदनाम करते हैं, उनके नाम से संगठन बनाते है। संगठन के नाम पर जेब भरने का काम करते हैं।
तो उनको हनुमान जी देंगे सजा
हनुमान जी भगवान राम के भक्त हैं और राम सबके इष्ट देवता है। हनुमान जी की हम श्रद्धा सुमन के साथ पूजा भी करते हैं। हनुमान जी का नाम लेकर जो अपनी जेब भरेगा उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार कार्रवाई करेगी। भारतीय जनता पार्टी वाले तो केवल स्वार्थ के लिए खेल कर रहे हैं। हनुमान जी को बदनाम कर रहे हैं हनुमानजी उनको सजा देंगे।
भाजपा से परेशान है प्रदेश की जनता
श्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस सरकार निश्चित रूप से बनेगी। प्रदेश की जनता परेशान है। भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से कांग्रेस का शासन ही जनता के लिए अच्छा रहेगा। जब कांग्रेस सरकार आएगी।(हरमुद्दा से साभार)

Trending