RATLAM

प्रदेश के टॉप-3 गर्म शहरों में रतलाम:सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा

Published

on

प्रदेश के टॉप-3 गर्म शहरों में रतलाम:सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा

रतलाम~~तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है| इसी के साथ हमारा रतलाम रिकॉर्ड बनाने की राह पर भी आ गया है। जीहां, गर्मी की शुरुआत के साथ ही मंगलवार को रतलाम प्रदेश के टॉप-3 गर्म शहरों में शामिल रहा। सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री के पार गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब दो दिन तापमान में बढ़त के आसार बने हुए हैं। जिले में तेज तपन है, दोपहर में तेज धूप है।

मंगलवार को रतलाम का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम के साथ ही दमोह में तापमान 42.5 डिग्री और खजुराहो में तापमान 42.4 डिग्री रहा। ये ही प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। इसके अलावा अन्य शहरों का तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हमारा शहर लगातार दो दिन से प्रदेश के गर्म शहरों में शामिल है। सोमवार को टीकमगढ़, रतलाम और नरसिंहपुर में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था, जोकि प्रदेश के सबसे गर्म शहर थे।

रतलाम के साथ दमोह और खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी, पड़ोसी शहरों से 2 डिग्री ज्यादा गर्मी सह रहे हम

रात का तापमान 24.2 डिग्री सिर्फ दिन ही नहीं रात में भी तेज गर्मी है। मंगलवार को रात का तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 26.4 डिग्री पारा रहा , जोकि सबसे ज्यादा था। इसके अलावा खजुराहो में 25.6 डिग्री तापमान रहा। इंदौर, भोपाल, दमोह, सागर, टीकमगढ़ में तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा है।

मई महीने के पीक से अब भी तापमान 4 डिग्री दूर शहर में तापमान भले ही बढ़ रहा है, लेकिन मई महीने के मुकाबले अब भी गर्मी कम ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने हमारे शहर में पारा 46 डिग्री तक पहुंच जाता है, जोकि अभी भी 4 डिग्री दूर है। 2018 और 2022 में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

अभी 12 तक रहेगी तेज गर्मी रतलाम, दमोह और खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे हैं। आगामी दो दिन तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। 12 से तापमान कम होगा, लेकिन 15 के बाद तेजी से बढ़ने लग जाएगा। – एचएस पांडे, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल

Trending