RATLAM

प्याज की बंपर आवक, मंडी के अंदर-बाहर जाम, फंसे वाहन~~

Published

on

प्याज की बंपर आवक, मंडी के अंदर-बाहर जाम, फंसे वाहन~~

रतलाम। महू-नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी में सोमवार को सीजन की पहली प्याज की बंपर आवक होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई। 800 से अधिक ट्राली में 38-40 हजार कट्टे प्याज मंडी पहुंचे, साथ ही गेहूं 400 ट्राली भी आने से जिम्मेदारों के हाथ-पैर फूलने लगे। व्यवस्था नियंत्रित नहीं होने से मंडी के अंदर और बाहर दोनों तरफ दो घंटे तक जाम में किसानों के वाहन फंसे रहे।अधिक आवक होने के बावजूद कृषि उपज मंडी में बैठे जिम्मेदारों ने सुबह से मुख्य गेट से ही वाहनों का आवागमन जारी रखा था, लेकिन नीलामी के बाद जैसे ही वाहनों को आना-जाना शुरू हुआ अव्यवस्था ने जाम लगा दिया। डेढ़ से दो घंटे परेशान होने के बाद जिम्मेदारों ने दूसरा गेट खोला, तब जाकर के वाहन बाहर निकाले गए।

नीलामी के बाद तौल के लिए आधे घंटे से खड़े
प्याज और गेहूं नीलामी के बाद मंडी गेट पर चलते एक कांटे के कारण जाम लग गया। इस दौरान तौल के लिए कई किसानों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। किसान समरथ पाटीदार, और दिनेश जाट ने बताया कि आधे घंटे वाहन लेकर खड़े हैं, लेकिन जाम के कारण यहीं फंसे पड़े है।

मंडी गेट पर तौल कांटा बना मुसिबत
जहां से वाहनों को आवागमन होता वहीं पर तौल कांटे संचालित होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी आती है। सोमवार को आवक अधिक होने पर एक- के बाद एक वाहनों की लम्बी कतार ने जाम लगा दिया। इस मध्य बाहर से अंदर आ रहे कई खाली ट्राले भी फंस गए।

रतलाम मंडी में लगा जाम, किसान परेशान

 

 

 

 

Trending