झाबुआ

हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं और अंत्योदय ही हमारी पहचान – लक्ष्मण सिंह नायक

Published

on

  • झाबुआ – बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
    झाबुआ। बुधवार को बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत कलस्टर क्रमांक, 2, की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में ली गई। बूथ समिति को सशक्त सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी की रीति नीति से बूथ समिति को अवगत कराया गया। इस दौरान पारंपरिक खेल खेले, साथ ही भोजन प्रसादी ली गई।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि!
    मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि यह अभियान सर्वव्यापी अभियान है, जिसके माध्यम से हमें बूथ को सशक्त बनाना है। जमीनी स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी का भविष्य तय करता है। हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं और अंत्योदय ही हमारी पहचान है। हमारे यहां कोई भी नेता नहीं होता बल्कि बड़े से बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी अपने आप को कार्यकर्ता ही समझता है। हमारी यही एकरूपता ही हमे अन्य दलों से अलग बनाती है। श्री नायक ने कहा लाडली बहना योजना से हर बहन अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी। गरीब कल्याण अन्न योजना से हर गरीब को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध हैं। हमें पन्ना प्रमुख का कार्य अतिशीघ्र पुर्ण कर हमारे सभी बुथों को मजबुती प्रदान करना है इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा पंडित महेंद्र तिवारी, ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने दिया अंत में मुख्य वक्ता लक्ष्मण सिंह नायक द्वारा बुथ विजय अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया गया आभार मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया ने व्यक्त किया
    कलस्टर क्रमांक,2 की बैठक में संगीता पलासीया, विश्वनाथ सोनी, जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चोहान,मनोहर मोदी, बबलू सकलेचा, किशोर भाबर, राज थापा,मनोज अरोड़ा,मयुर पंवार,बंटु भदोरिया, अजय पोरवाल,सुनिता वर्मा,अमरु डामोर,जयैन्द्र बैरागी,शान्ति बेन वसुनिया,शोभा कटारा, मितेश गादीया,स्वीट गगोस्वामी,रमेश शर्मा, रमन कनेश,, अंजलि मोहनिया,हेमलता सोनी, चेतना चोहान, अनिता चोहान,सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, पन्ना समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।

Trending