अलीराजपुर

अलीराजपुर – एडीजीपी डाॅ. वरूण कपूर द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला को संबोधित किया , इस अवसर पर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं विद्यर्थि उपस्थित हुए ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो ।


अलीराजपुर – एडीजीपी डाॅ. वरूण कपूर द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत ओजस्वी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 8वीं कार्यशाला का आयोजन काॅलेज आडिटोरियम अलीराजपुर में आयोजित हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीजीपी डाॅ. कपूर ने बताया विश्व में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी तरक्की हुई है। कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट फोन, शैक्षणिक आदान प्रदान का एक सबसे सशक्त माध्यम बन गए है। वर्तमान में सोशल मीडिया का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सायबर गतिविधियों को लेकर सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने सायबर स्पेस का उपयोग करते समय अपने अच्छे डिजिटल फुटप्रिंट बनाने तथा साइबर बुली, ग्रूमिंग, फिशिंग से संबंधित साइबर अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि साइबर ग्रूमिंग एक ऐसा खतरा है जिससे सबसे ज्यादा बच्चे एवं किशोर प्रभावित होते है और वे यौन शोषण तक का शिकार हो जाते है। साइबर अपराधी ग्रुमिंग के माध्यम से बच्चे को विश्वास में लेकर उनकी गोपनीय बातें हासिल कर उन्हें गलत काम करने के लिए डराते-धमकाते है। डाॅ. कपूर ने विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे बचाव और सुरक्षित रूप से सोशल मीडिया माध्यम का उपयोग कैसे किया जाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने डाॅ. कपूर का स्वागत किया। कार्यालय में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे एस डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, हॉस्टल अधीक्षक गण , शिक्षकगण, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित थे ।

Trending