RATLAM

कर्नाटक में कॉंग्रेस की जीत पर रतलाम में जश्न: रतलाम में कांग्रेसियों ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न, आतिशबाजी और ढोल की थाप पर डांस कर मनाई खुशी रतलाम में कांग्रेसियों ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न, आतिशबाजी और ढोल की थाप पर डांस कर मनाई खुशी|रतलाम,Ratlam – Dainik Bhaskar रतलाम

Published

on

कर्नाटक में कॉंग्रेस की जीत पर रतलाम में जश्न: रतलाम में कांग्रेसियों ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न,

आतिशबाजी और ढोल की थाप पर डांस कर मनाई खुशी रतलाम में कांग्रेसियों ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न, आतिशबाजी और ढोल की थाप पर डांस कर मनाई खुशी|

रतलाम ~~लंबे समय के बाद देश में विधानसभा चुनाव में बाजी कांग्रेस के हाथ लगी है। जिसका जश्न रतलाम में भी कांग्रेसियों ने मनाया है। कर्नाटक की जीत ने सुस्त पड़ी कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया और कांग्रेसजन पूरे उत्साह के साथ आज सड़कों पर जश्न मनाने उतरे हैं । रतलाम में शहर कांग्रेस के नेताओं ने वाहन रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर्नाटक की जीत की खुशी मनाई है। इस मौके पर कांग्रेस नेता ढोल की थाप पर डांस करने से भी नहीं चूके। कांग्रेस नेताओं को विश्वास है कि कर्नाटक की तरह ही मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी।

दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर आज देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह में है। रतलाम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में एक वाहन रैली निकालकर चौराहे- चौराहे पर कांग्रेसी नेताओं ने आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता ढोल की थाप पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, महिला कांग्रेस यास्मिन शेरानी महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ,कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना और अन्य कांग्रेस पार्षद भी जश्न में शामिल हुए।( सौजन्य से दैनिक भास्कर)

Trending