DHAR

रविवार को हुई शहर की 5 बावड़ियों की सफाई।पानी जीवन का स्रोत है और बावड़ी धार के लिए महत्वपूर्ण – कलेक्टर श्री मिश्रा।

Published

on

     धार 14 मई 2023/ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत स्वच्छता संकल्प महा अभियान अभियान एवं स्वच्छ जल धारा अभियान के अंतर्गत रविवार को शहर की प्राचीन धरोहर प्राचीन बावड़ियों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने सहित शहर के 26 सामाजिक एवं गैर सामाजिक संगठन जुड़े। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने हौंसला बढ़ाते हुए कहा की पानी जीवन का स्रोत है और बावड़ी धार के लिए महत्वपूर्ण। साथ ही उन्होंने नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस बावड़ी का सर्वे कराकर इसके आसपास बाउंड्री वॉल करवाना सुनिश्चित करें।

     सर्वप्रथम बंदी छोड़ नौगांव के सामने स्थित बावड़ी की साफ सफाई की गई। यहां लगभग डेढ़ सौ लोगों द्वारा श्रमदान कर 2 ट्राली से अधिक कचरा जो लगभग 2 टन से अधिक था निकाला गया। साथ ही जानकीनगर, हठीला हनुमान एवं अम्माई माता स्थित बावड़ी की भी सफाई की गई। ज्ञात हो की धार शहर में कुल 43 बावड़ी हैं, जिसमे से 32 जीवित अवस्था में है। इस अभियान को 5 जून पर्यावरण दिवस तक चलाया जाएगा। शहर की जितनी भी जल संरचनाएं हैं, उन्हें स्वच्छ और साफ कर जीवंत किया जाएगा।

Trending