RATLAM

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में भेरुलाल को तत्काल मिला बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र

Published

on



रतलाम 19 मई 2023/ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में नागरिकों को त्वरित गति से सेवाएं प्रदान की जा रही है। जिले के पिपलौदा विकासखण्ड के ग्राम भाकरखेडी निवासी भेरुलाल खारोल को उनके बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान कर दिया गया। इस त्वरित सेवा से प्रसन्न भेरुलाल मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे थे।

भेरुलाल ने बताया कि उसकी पुत्री का जन्म वर्ष 2007 में तथा पुत्र का जन्म वर्ष 2008 में हुआ था। दोनों बच्चों का ग्राम पंचायत द्वारा आफलाईन जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया था जिसमें दोनों के नाम दर्ज नहीं थे। इस कारण स्कूल तथा अन्य जगह शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में भेरुलाल ने जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों का नाम जोडने का आवेदन दिया तो तत्काल उसके पुत्र एवं पुत्री का नाम जन्म प्रमाण पत्र में जोडकर डिजीटल प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। भेरुलाल प्रसन्नता के साथ अपने घर लौटा

Trending