DHAR

धार कलेक्टर नित्य ही रच रहे धार ज़िले के लिए नया इतिहास।प्लॉग रन को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी।

Published

on

   धार 19 मई 2023/ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत आज इंदौर नाका भोज स्क्वेयर से लाल बाग तक आयोजित की गई प्लॉग रन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक/गैर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी अधिकारी और कॉलेज के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

      प्लॉग रन का उद्देश्य दौड़ते हुए शहर का कचरा उठाना था। प्लॉग रन का स्लोगन  ’’शहर दौड़ेगा कचरा हटेगा‘‘ रखा गया। सभी ने उत्साहित होकर कपड़े के थैले में फुटपाथ पर पड़े हुए कचरे को उठाया। इस दौरान दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की समझाइश भी दी गई।।

Trending