झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा विधानसभा थांदला सम्मेलन में पधारे भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) अजा मोर्चा विधानसभा थांदला के 6 मंडल से भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नई मंडी थांदला में उपस्थित हुए जहां पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरियाअजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ,भूरिया अजजा जिला उपाध्यक्ष जालम डामोर ,वरिष्ठ नेता श्यामा तहेड, विधानसभा पूर्णकालिक ओम प्रकाश दया ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बंटी डामोर ,नगर परिषद अध्यक्ष पति एवं महामंत्री सुनील पणदा ,महामंत्री नरसिंह भाबर ,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश बिलवाल, मोहन सिंगाड ,लालचंद देओल ,धर्मेंद्र ठाकुर ,विलियम भाबर , जवसिंह परमार सहित अन्य सरपंच गण व कार्यकर्ता उपस्थित थे l
बैठक में सभी मंचासीन अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए 2023 आगामी चुनाव में अजजा मोर्चा की भूमिका के बारे में बताते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक जन जन तक पहुंचाने का आग्रह भी किया साथ ही कांग्रेश की झूठ फैलाने वाली राजनीति और लोगों के बीच उजागर करने की बात भी कही साथ ही मंचासीन अतिथियों ने बूथ स्तर पर माइक्रोमैनेजमेंट के नुस्खे भी बताएं l
कार्यक्रम का संचालन संजय भाबर ने किया तो आभार अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश बिलवाल ने माना l

Trending