झाबुआ

ओमप्रकाश शर्मा लोकसभा रतलाम के संयोजक नियुक्त

Published

on


झाबुआ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुद्त शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में विशेष जन संपर्क अभियान को लेकर लोकसभा रतलाम का संयोजक ओम प्रकाश शर्मा को नियुक्त किया गया । श्री शर्मा को लोकसभा रतलाम का संयोजक बनाए जाने पर सांसद गुमान सिंह डामोर ,विधायक चेतन कश्यप, दिलीप मकवाना पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह बाबर , पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर, पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती संगीता चारेल , पूर्व विधायक शांतिलाल बिलावल, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया , राजेंद्रसिंह लुनेरा, मकू पोरवाल के अलावा झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष मितेश गादीया , एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज अरोरा एवं मित्र साथियों ने शर्मा को बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Trending