RATLAM

महाजनसंपर्क अभियान की नवगठित मंडल व जिला टोली की बैठक

Published

on

महाजनसंपर्क अभियान की नवगठित मंडल व जिला टोली की बैठक

रतलाम/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित महासम्पर्क अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी ने जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की सहमति से जिला एवं रतलाम लोकसभा क्षेत्र मे शामिल जिले के 15 मंडलों मे टोली गठित की है। इनकी संयुक्त बैठक 31 मई को दोप.12.00 बजे पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे आयोजित की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि महासम्पर्क अभियान के तहत् 30 जून तक लोकसभा क्षेत्र मे कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार करेगे। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रवास भी होगे और व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्धजन संवाद, सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। महासंपर्क अभियान की जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, आई.टी.प्रभारी नीलेश राव, सोशल मीडिया जिला प्रभारी करण वशिष्ठ, सैलाना मंडल पूर्व अध्यक्ष भुपेन्द्र जायसवाल, पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा शामिल किए गए है।इसी प्रकार रतलाम शहर के सूरजमल जैन मंडल हेमन्त राहोरी, पीरूलाल सोनावचा, गजेन्द्र पडियार ,रवि सोनी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल धर्मेन्द्र देवडा, अभय जैन, राजेश पांचाल, विवेक शर्मा, तन्मय त्रिवेदी, दीनदयाल उपाध्याय मंडल नन्दकिशोर पंवार, नितिन तिवारी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, जितेन्द्र सिलावट, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल राकेश परमार, भुपेन्द्र कावडिया दिनेश पटेल, हार्दिक मेहता, विपिन श्रीमाल, डॉ.अम्बेडकर मंडल सुभेन्द्र गुर्जर, तेजसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल,दिनेश जोशी।रतलाम ग्रामीण के नामली मंडल बाबुलाल कर्णधार, लोकेन्द्र सिसोदिया, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, विवेकानन्द चौधरी, धराड़ लीलाशंकर पाटीदार, नरेन्द्र सिंह परिहार, तोफानसिंह सोलकी, धनश्याम चौहान, शबरी मंडल संजय पाटीदार, गोपाल प्रजापत, गोपाल कुमावत, अम्बाराम मोरी, बांगरोद मंडल सुरेश धाकड़, सोनु समोत्रा, पवन जाट,सुरेश पाटीदार, चन्द्रशेखर आजाद मंडल राकेश पाटीदार, विकास पारगी, गोपाल जाट, अमृत आंजना।

सैलाना के सैलाना मंडल धनश्याम गेहलोत, वजेसिंह गुर्जर, प्रहलाद पाटीदार, नाथुलाल राठौड़, रावटी मंडल ओमप्रकाश बोरिया, मोतीलाल निनामा, विजय चौहान, सुरेश सिंगाड़, सरवन बैडदा मंडल रंगलाल निनामा, फतेसिंह मईडा, भीमा निनामा, कमलसिंह मईडा, बाजना मंडल नरेन्द्र वसुनिया, लगजी चरपोटा, विवेक पालरेचा, शुभम अग्रवाल, राजापुरा माताजी मंडल कैलाश झोडिया, मुंशी डोडियार, पूनमचन्द्र कटारा, दिनेश चारेल भी शामिल किये गये है।

Trending