झाबुआ

नगर की एक हजार छह सौ लाडली बहने के खाते में एक हजार जमा।

Published

on

कार्यक़म में नन्ही बेटियो की पूजा के साथ दीप प्रज्वलित कर रोशनी की जगमगाहट के साथ कार्यक़म सम्पन्न।

माँ भारती की पूजा अर्चना कर कार्यक़म का हुवा शंखनाँद।

थांदला (वत्सल आचार्य) नगर परिषद थांदला द्वारा नगर के छह प्रमुख वार्डो में लाडली लक्ष्मी बहना के खाते में जमा राशि के लिए वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया सभी प्रमुख स्थलों पर दीपक प्रज्वलित किये गये।तत्पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के लाइव प्रसारण द्वारा बहनो को संबोधित किया समस्त बहनो ने मुख्यमंत्री का आभार माना।
प्रमुख आयोजन स्थल बावड़ी मंदिर कैंपस में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा भाजपा जिला मंत्री एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पंडा नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिसोदिया मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय वार्ड क्रमांक 09 के बेबाक पार्षद राजू धानक मौजूद थे कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की बहनों के खाते में आज से ₹1000 जमा किए जाएंगे एवं भविष्य में बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और भी राशि बढ़ाई जावेगी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में मध्यप्रदेश ही एक ऐसा प्रदेश है जिसके मुख्यमंत्री को प्रदेश के वाशिंदे की चिंता है प्रदेश के मामा को बहनों की बुजुर्गों की माताओं की चिंता के साथ सभी का पूर्णरूपेण ध्यान रखते हैं आज लाडली लक्ष्मी योजना के खाते में ₹1000 जमा किए जा रहे हैं इसके पश्चात मध्य प्रदेश सरकार की अन्य योजनाएं भी प्रदेश में अविलंब साकार रूप लेने जा रही है कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा ने समस्त बहनों को बधाई दी एवं मुख्यमंत्री का आभार माना जनता युवा मोर्चा के महामंत्री एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पंडा ने भी मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बहनों को जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष व पार्षद समर्थ उपाध्याय ने किया नगर में इसी तरह के आयोजन 05 स्थानों पर किए गए 15 वार्डों को 05 स्थानों पर जोड़ा गया नगर की करीब 1600 बहनों के खाते में ₹1000 की राशि जमा की गई नगर की बहने शाम से ही चयनित वार्ड में इकट्ठा होना शुरू हो गई थी पांचो कार्यक्रम स्थल पर साउंड व्यवस्था के साथ एलईडी व शामियाने के साथ शुद्ध पानी व स्वल्पाहार की उचित व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की गई थी।
कार्यक्रम में बिजली कटौती के दौरान अव्यवस्था देखी गई कार्यक्रम में नगर के पार्षद सहित नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक गौरांक सिंह ठाकुर यस दीप अरोरा धार्मिक आचार्य सहित समस्त कर्मचारी गण मौजूद थे।
बहरहाल मध्यप्रदेश शासन की योजना लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत नगर की 1600 के करीब बहनों के खाते में आज ₹1000 जमा किए गए वही राजनीति प्रतिद्वंदिता के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा भी बहनों के खाते में ₹1500 जमा करने की कवायद चल रही है जो कि घोषणा स्वरूप देखी जा सकती है।

Trending