अलीराजपुर

अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जनपद पंचायत अलीराजपुर का निरीक्षण एवं अभिलेखों का अवलोकन किया ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

जनपद पंचायत अलीराजपुर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ।


अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जनपद पंचायत अलीराजपुर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न योजनाओं के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए दस्तावेजीकरण का अवलोकन किया। उन्होंने जनपद पंचायत अलीराजपुर में पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्यों के पदों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने स्थापना सहित विभिन्न विभागों के लेखा अभिलेखों का अवलोकन करते किया। उन्होंने 15वां वित्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, भवन सह कर्मकार मंडल योजना, संबल योजना, एमजीनरेगा आदि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी का अवलोकन किया। नरेगा में मानव श्रम, श्रमिक भुगतान की स्थिति देखी। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, आरटीआई आदि के लेखा दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए नियमित रूप से पंजी को अद्यतन करने के निर्देष दिए। कलेक्टर श्री ने जनपद पंचायत में पदस्थ स्टाफ, उपस्थिति पंजी, आवक जावक पंजी तथा वित्तीय दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थिति अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उन्होंने आवश्यक निर्देश   दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अलीराजपुर परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए आवष्यक दस्तावेज एवं अभिलेखों का अवलोकन किया ।

Trending