RATLAM

नशे के खिलाफ एकजुट हुए शहरवासी रानीजी के मंदिर से निकाला पैदल मार्च

Published

on

नशे के खिलाफ एकजुट हुए शहरवासी रानीजी के मंदिर से निकाला पैदल मार्च

रतलाम—-शहर में बिकते नशे के खिलाफ शहरवासी एकजुट हुए। रतलाम के समस्त जागरूक समाजजन ने बुधवार शाम को रानीजी के मंदिर के यहां से पैदल मार्च निकाला। इसमें समाजजन नशे के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां हाथ में लेकर निकले। इसमें महिलाएं भी शामिल हुई।

पैदल मार्च में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक रामबाबू शर्मा ने माइक से नारे लगवाए। शर्मा ने कहा कि शहर में कोकीन और एमडी जैसा नशा बेधड़क बिक रहा है, जो युवाओं की जिंदगी खराब कर रहा है। नशा बेचने में लगे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस को लगातार अभियान चलाना चाहिए। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि नशे के खिलाफ सभी समाज ने मिलकर आंदोलन किया है। समाजजन आगे भी नशे के खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे। शुरुआत में नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई गई।

पैदल मार्च डालूमोदी बाजार, माणक चौक, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी होते हुए वापस रानीजी के मंदिर पहुंचा। पंडित संजय दवे, राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मुन्नालाल शर्मा, आशीष सोनी, प्रीतेश गादिया, प्रभु राठौर, आशा उपाध्याय, राखी व्यास, सुनीता छाजेड़, प्रदीप उपाध्याय, यतींद्र भारद्वाज, अदिति दवेसर, सलीम आरिफ आदि शामिल हुए।

पैदल मार्च में भाजपा-कांग्रेस दोनों के नेता हुए शामिल नशे के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के साथ ही अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। सभी ने एक आवाज में शहर में बिकते नशे का विरोध किया।( दैनिक भास्कर से साभार)

Trending