RATLAM

लंदन में गूंजा जय हिंद भारत माता की जय

Published

on

लंदन में गूंजा जय हिंद भारत माता की जय

रतलाम | लंदन में संपर्क भारती का सबसे बड़ा सनातनी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव हुआ। तेज कुमार टीकू के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में क्रिकेटर गौतम गंभीर, कर्नल राजवर्धन राठौर, प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक व ट्रामा सर्जन डॉ. केआर बूच के साथ सीए मयूरी चौरड़िया भी विशेष अतिथि रहीं। कॉन्क्लेव में मयूरी चौरड़िया ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं है यह एक सोच है, सत्य की, सम्मान की, शांति अहिंसा की और सद्भाव की। यह सुनकर लंदन में जय हिंद गूंज उठा। भारत माता की जय के साथ ही जोरदार तालियों के साथ जयकारे गूंज उठे। यह जानकारी निलेश बाफना ने दी।( दैनिक भास्कर से साभार)

Trending