RATLAM

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर भाजपा पर लगाए राजनीतिक षड्यंत्र के आरोप

Published

on

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर भाजपा पर लगाए राजनीतिक षड्यंत्र के आरोप

रतलाम~~गुजरात हाई कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा बरकरार रखने के फैसले के बाद रतलाम में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। रतलाम के शहर सराय स्थित शहीद चौक पर शहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी को राजनीतिक षड्यंत्र के जरिए झूठे मामले में फंसाने के आरोप भाजपा पर लगाए हैं।

दरअसल मोदी सरनेम पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की स्थानीय कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद गुजरात हाईकोर्ट में राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई के बाद आज उसे खारिज कर दिया गया है। राहुल गांधी की सजा बरकरार रहने का फैसला आने के बाद रतलाम शहर कांग्रेस ने शहीद चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

Trending