RATLAM

न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस का प्रदर्शन विकृत मानसिकता का परिचायक:- श्री लुनेरा

Published

on

न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस का प्रदर्शन विकृत मानसिकता का परिचायक:- श्री लुनेरा

रतलाम / कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को लेकर  कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन समझ से परे है। ये प्रदर्शन कांग्रेस की  विकृत मानसिकता के परिचायक है।यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बयान जारी कर कही। उन्होने बताया कि गुजरात उच्च न्यायालय ने  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अधीनस्थ न्यायालय द्वारा दी गई सजा को यथावत रखा है। यह न्यायालय का फैसला है,  जो भारत के संविधान अनुसार स्वतंत्र रूप से कार्य करता है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन न्यायपालिका के खिलाफ प्रतीत हो रहे है। ऐसे प्रदर्शनों से कांग्रेस और गर्त मे जाती दिख रही है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है। कांग्रेस को भी उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए।

Trending