RATLAM

कालिकामाता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव चल रहा, रोज उमड़ रही भीड़

Published

on

कालिकामाता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव चल रहा, रोज उमड़ रही भीड़

रतलाम~~कालिकामाता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव चल रहा है। कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व श्री शिव आराधना महोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव में शनिवार से शिव महापुराण कथा शुरू हुई। परम पूज्य स्वामी निर्मल चैतन्य पुरी महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा 18 पुराणों में चौथा पुराण शिव महापुराण है। जिसमें 7 संहिता हैं। भगवान की प्राप्ति के लिए पहले मानव को कथा श्रवण करना चाहिए। भगवान की कथा का श्रवण प्रेम से तथा जागृत रहते हुए करना चाहिए अन्यथा वह व्यथा हो जाती है।

पूर्वजों तथा भगवान की कृपा से मानव शरीर मिलता है। शिव का शाब्दिक अर्थ कल्याण है। शिव महापुराण गहन तथा गूढ़ अर्थों वाली है। विचारों को नष्ट करने के लिए कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा से पहले चैतन्य पुरी महाराज तथा व्यासपीठ का पूजन महापौर प्रहलाद पटेल, ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी मुरलीधर चांदनी वाला, हरीश कुमार बिंदल, राधा वल्लभ पुरोहित, अजय चौहान, दिनेश वाघेला, मनोहर पोरवाल ने किया। अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूपानंद और राजेंद्र पुरी महाराज का समिति ने स्वागत किया।

रोज सुबह पार्थिव शिवलिंग का हो रहा निर्माण: महोत्सव में कालिका माता मंदिर परिसर में रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन व विसर्जन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वहीं दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक शिव महापुराण हो रही है।(दैनिक भास्कर से साभार)

Trending