RATLAM

दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार घायल दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पहिया भी टेढ़ा हो गया

Published

on

दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार घायल दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पहिया भी टेढ़ा हो गया

रतलाम. रावटी पुलिस थाने के मलवासी में शनिवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी हैं। सभी को 108 एंबुलेंस और डायल 100 से रावटी के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
एक बाइक सवार मोरटूक्का व दूसरी बाइक सवार करणगढ़ के होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर एक युवक और दूसरी बाइक पर एक युवक व दो महिलाएं थी। दुर्घटना में चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवार सडक़ किनारे तक जा गिरे और दोनों ही बाइक सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये घायल हुए
दुर्घटना में दिलीप पिता लुणा मईड़ा मोरटूक्का, बापू पिता रावजी निनामा निवासी करणगढ़, उसकी पत्नी हुमली और मां गल्ली बाई घायल हुए हैं।(दैनिक पत्रिका से साभार)

Trending