RATLAM

निकाली शोभायात्रा: पिपलेश्वर महादेव मंदिर में दशा माता की मूर्ति की स्थापना की गई

Published

on

निकाली शोभायात्रा: पिपलेश्वर महादेव मंदिर में दशा माता की मूर्ति की स्थापना की गई

रतलाम~~ काटजूनगर जवाहर व्यायामशाला के पास स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को दशा माता की मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ की गई। इसके पहले शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं आरती कर स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा पुन: मंदिर पहुंची।

जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं और दशा माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। मुख्य यजमान मयंक जाट ने सपत्नीक यज्ञ व पूजा की। इस मौके पर दौलत जाट पहलवान सहित पिपलेश्वर महादेव समिति, जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर परिवार के सदस्य मौजूद थे।(दैनिक भास्कर से साभार)

Trending