RATLAM

सांसद हेमा मालिनी से मिली जावरा के कोच:मथुरा की 10 हजार बालिकाओं को देंगे आत्मरक्षा प्रशिक्षण, अभिनेत्री से मिलकर बनाई रणनीति

Published

on

सांसद हेमा मालिनी से मिली जावरा के कोच:मथुरा की 10 हजार बालिकाओं को देंगे आत्मरक्षा प्रशिक्षण, अभिनेत्री से मिलकर बनाई रणनीति

जावरा~~मप्र के जावरा से संचालित मिशन एक्शन आन द स्पॉट की ब्रांड ऐंबैस्डर अभिनेत्री मथुरा सांसद हेमा मालिनी हैं। जावरा की ये संस्था लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती हैं। हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा की 10 हजार लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवा रही हैं। इसके लिए मिशन एक्शन आन द स्पॉट के हेड कोच वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा से उनकी मीटिंग हो चुकी हैं। शनिवार को ट्रेनिंग की तारीख भी घोषित कर दी गई हैं। बलवंत सिंह देवड़ा मथुरा में हजारों बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे।

जावरा के लिए ये गौरव की बात हैं कि यहां के युवा कोच व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह के मिशन एक्शन आन द स्पॉट में अभिनेत्री हेमा मालिनी ब्रांड ऐंबैस्डर हैं। कोच बलवंत सिंह ने बताया कि अभिनेत्री हेमा मालिनी के मथुरा निवास पर उनके साथ मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट की ऑफिशियल बैठक आयोजित की गई थी।

इसमें विभिन्न विषयों पर के साथ बालिकाओं और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर चर्चा की। सड़क पर, सार्वजनिक स्थानों और अन्य जगहों पर अपराधी किस तरह से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं व लड़कियां कैसे उनका बचाव कर सकती हैं इसकी जानकारी हेमा मालिनी को दी गई।

मथुरा में क्षेत्र में लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कैसे दिया जाएगा इसकी पुरी योजना पर चर्चा हुई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ ही अपराधों के प्रति जागरूकता लाने पर भी हेमा मालिनी को जानकारी दी गई। बलवंत सिंह ने बताया इसी वर्ष मिशन की ब्रांड एम्बेसडर मथुरा अभिनेत्री हेमा मालिनी बनी हैं

इसमें विभिन्न विषयों पर के साथ बालिकाओं और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर चर्चा की। सड़क पर, सार्वजनिक स्थानों और अन्य जगहों पर अपराधी किस तरह से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं व लड़कियां कैसे उनका बचाव कर सकती हैं इसकी जानकारी हेमा मालिनी को दी गई।

मथुरा में क्षेत्र में लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कैसे दिया जाएगा इसकी पुरी योजना पर चर्चा हुई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ ही अपराधों के प्रति जागरूकता लाने पर भी हेमा मालिनी को जानकारी दी गई। बलवंत सिंह ने बताया इसी वर्ष मिशन की ब्रांड एम्बेसडर मथुरा अभिनेत्री हेमा मालिनी बनी हैं!(Dainik Bhaskar se Sabhaar)

Trending