RATLAM

सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा: 15 बसों से 1500 श्रद्धालुओं को कराएंगे उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा, निशुल्क तीर्थ यात्रा का दूसरा चरण 15 बसों से 1500 श्रद्धालुओं को कराएंगे उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा, निशुल्क तीर्थ यात्रा का दूसरा चरण|रतलाम

Published

on

सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा: 15 बसों से 1500 श्रद्धालुओं को कराएंगे उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा, निशुल्क तीर्थ यात्रा का दूसरा चरण 15 बसों से 1500 श्रद्धालुओं को कराएंगे उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा, निशुल्क तीर्थ यात्रा का दूसरा चरण|

रतलाम~~सावन एवं अधिक मास में रतलाम शहर से पहली बार उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने का यह बीड़ा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ और उनके परिवार ने उठाया है। जिसके प्रथम चरण में 1000 यात्रियों को उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन का लाभ मिला था। उसके बाद अब सावन के दूसरे सोमवार को भी 15 बसों से 1500 श्रद्धालु उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए रवाना होंगे।

सावन के दूसरे सोमवार 17 जुलाई को यात्रा परम पूज्य स्वामी निर्मल चैतन्य पुरीजी महाराज के आतिथ्य में शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। सावन के दूसरे सोमवार को निकलने वाली इस यात्रा में 1500 श्रद्धालुओं को 15 बसों एवं चार पहिया वाहनों से उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ की यात्रा कराई जाएगी। इस बार भी यात्रा उज्जैन रवाना होने से पूर्व शहर के अनेक मार्गों से गुजरेगी।(दैनिक भास्कर से सादर साभार)

Trending