RATLAM

लुनेरा में स्कूल चले हम अभियान का  शुभारम्भ छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके व निःशुल्क साइकिल वितरित

Published

on

लुनेरा में स्कूल चले हम अभियान का  शुभारम्भ

छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके व निःशुल्क साइकिल वितरित

रतलाम 18 जुलाई 2023 / ग्राम लुनेरा के शासकीय एकीकृत शा.उ.मा.विद्यालय  मे स्कूल चले हम अभियान का शुभारम्भ हुआ | इस मोके पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गुलाना, शाजापुर से पूरे प्रदेश में किए गए शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया |  भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, उपाध्यक्ष राहुल पाटीदार, महामंत्री शेखर पाटीदार, दिग्विजय सिंह राठौर बबलू बन्ना, ग्राम पंचायत सरंपच सोमलाल कोटिया, उपस्थित रहे। श्री लुनेरा नेइस अवसर पर एक कालखण्ड छा़त्र-छात्राओं के बीच रह कर अध्यापन की व्यवस्थाओं को देखा | इसके बाद अतिथियो ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठय पुस्तके व निःशुल्क साइकिल वितरित की ।हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य मे पौधारोपण भी किया गया। स्कूल शिक्षा की छात्र हितेषी योजनाओं की जानकारी दी गई | मुख्य रूप से 75 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 वी मे लैपटॉप योजना का लाभ एवं विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त बालक-बालिका को  ई-स्कूटी योजना की जानकारी दी गई ।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य अशोक नागरिया, शिक्षक प्रहलाद पोरवाल, करण सिंह राठौर, प्रियेश योगी, भुवानलाल डाबी, शिक्षिका ललिता परिहार, सीमा जोशी, हेमलता टंडन व अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया।

निवार्चन कार्य के लिए लोढ़ा अधिकृत

रतलाम 18 जुलाई 2023 / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आगामी चुनाव कार्यो हेतु जिला निर्वाचन से जूडे प्रशासनिक कार्यो के लिए पार्टी नेता नितीन लोढ़ा को अधिकृत किया है।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी

Trending