झाबुआ

सोनगरा को मिला उदयमान पत्रकारिता पुरस्कार……..

Published

on

मेघनगर: स्व. यशवंत घोड़ावत पत्रकारिता पुरूस्कार के तहत् मेघनगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोनगरा को जिला पत्रकार संघ द्वारा उदयमान पत्रकारिता पुरूस्कार से नवाजा गया है। जिला पत्रकार संघ द्वारा बामनिया में आयोजित महा सम्मेलन में यह पुरूस्कार राजेन्द्र सिंह सोनगरा को समाज के सबसे कमजोर वर्ग के हक में लगातार कलम चलाने एवं बिना किसी भेदभाव के समाचार लेखन के लिए प्रदान किया गया। श्री सोनगरा को दिये गये इस सम्मान पर मेघनगर पत्रकार संघ के संरक्षक हरिराम गिरधानी, पूर्व अध्यक्ष मोहन संघवी, सुभाष गेहलोद, वरिष्ठ सदस्य लाखनसिंह देवाणा, दीपक व्यास, संदीप खत्री, अजय डामोर, मनीष गिरधानी, निसार पठान, संदीप जैन, धर्मेन्द्र पाटीदार, मोन्टु जैन, देवेन्द्र जैन , मनोहर ठाकुर,  महेश जोशी, राकेश शर्मा, के अलावा पत्रकार कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष पीयूष गादी़या, सचिव आफताब कुरेशी , राधेश्याम पटेल , मनोज अरोरा आदि ने बधाई प्रेषित की है। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्व विद्यालय दर्घा, महाराष्ट् के निदेशक श्री वृषभ प्रसाद जैन, प्रजातंत्र के संपादक पंकज मुकाती वरिष्ठ पत्रकार विष्णु बैरागी की मौजूगी में राजेन्द्रसिंह सोगनरा को जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय भटेवरा ने सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया।

फोटो: राजेन्द्रसिंह सोनगरा को सम्मानित करते अथिति

Trending