झाबुआ

जनसमाचार मौसम अपडेट

Published

on

एमपी में में बढ़ेगा मानसून का असर, कल 21 जुलाई से 5 संभागों में भारी वर्षा की संभावना।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में अब बारिश का दौर बढ़ने वाला है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में रायसेन, सिवनी से होकर गुजर रही है। मानसून सक्रिय है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 21 जुलाई से मप्र में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। इसके तहत पूरे प्रदेश में लगातार भारी वर्षा का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना है, इसके कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

Trending