झाबुआ

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने बदला बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, तर्क आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, नकल पर लगेगी लगाम।

Published

on

भोपाल (जनसमाचार डेस्क से मनोज अरोरा वत्सल आचार्य)माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2023-24 के 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव वस्तुनिष्ट प्रश्नों को लेकर किया गया है। अभी तक बहु विकल्प वाले प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन अब रिक्त स्थान, सत्य-असत्य और एक वाक्य वाले अति लघुउत्तरीय प्रश्नों को शामिल किया है। साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, ताकि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा जा सके। वहीं पांच या छह अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल नहीं होंगे इनकी जगह तीन से चार अंक प्रश्न शामिल होंगे। इस संबंध में माशिमं ने नौवीं से 12 वीं तक की विषयवार परीक्षा पैटर्न को तैयार कर अंक प्रणाली को स्पष्ट किया है। नए पैटर्न के आधार पर वर्ष 2023-24 की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का निर्माण करवाया जाएगा।

Trending