RATLAM

रतलाम में अंधे कत्ल का खुलासा:मुंह बोली बहन और जीजा ने की महिला की हत्या, 30-40 हजार के लिए गला घोटकर की हत्या

Published

on

रतलाम में अंधे कत्ल का खुलासा:मुंह बोली बहन और जीजा ने की महिला की हत्या, 30-40 हजार के लिए गला घोटकर की हत्या

रतलाम~~रतलाम पुलिस को महिला के अंधे कत्ल के मामले में सफलता हाथ लगी है। करीब 1 हफ्ते पूर्व दीनदयाल नगर थाना पुलिस को पलसोड़ी के जंगल से एक महिला की लाश बरामद हुई थी। महिला के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतिका पार्वतीबाई की हत्या उसकी मुहबोली बहन ने पति के साथ मिलकर की थी। रुपयों के लालच में आरोपी दल्ली बाई और उसके पति जगदीश डामर ने पार्वती बाई की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी थी।

दीनदयाल नगर पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल दीनदयाल नगर पुलिस को एक सप्ताह पहले 14 जुलाई 2023 को पलसोड़ी के जंगल में एक अज्ञात आदिवासी महिला की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त मिशन कंपाउंड रतलाम निवासी पार्वती बाई के रूप में हुई थी। पर्वतीबाई मूल रूप से राजपुरा की रहने वाली थी । पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई तो अंतिम बार वह अपनी मुंह बोली बहन दल्ली बाई और उसके पति जगदीश के साथ देखी गई थी। पुलिस ने जब दल्ली बाई और जगदीश से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपियों ने बताया कि मृतिका पार्वती अपनी बहन दल्ली बाई को उसके पति जगदीश से अलग हो जाने का दबाव बना रही थी। वही, उसके पास 30-40 हजार रुपये नगद हमेशा अपने पर्स में रहते थे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी पार्वतीबाई को अपने साथ पलसोड़ी के पास स्थित जंगल में ले गए और वहां गमछे से पार्वतीबाई का गला घोट दिया। दोनों उसके रुपए लेकर लाश को जंगल में ही छोड़ कर आ गए थे।

बहरहाल दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 302 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है।(दैनिक भास्कर से सादर साभार)

Trending