RATLAM

जिला भाजपा व‌ नगर मंडल ने  अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को किया नमन*

Published

on

जिला भाजपा व‌ नगर मंडल ने 
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को किया नमन*
झाबुआ~~ अविभाजित झाबुआ जिले के लाल भारत मां के महान सपूत अमर शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजादजी का एक सौ सत्रहवा जन्मदिन जिला भाजपा एवं नगर मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज सुबह प्रातः सवा नौ बजे भारतीय जनता पार्टी के युवा उर्जावान जिला अध्यक्ष भानु भुरिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला भाजपा एवं नगर मंडल द्वारा पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया पुष्पांजली कार्यक्रम में भारतीय पार्टी के जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, सत्येन्द्र यादव, विश्वनाथ सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, पर्वत मकवाना , संगीता पलासिया, अर्चना राठोर,बबलु सकलेचा,राजु थापा,अमरु डामोर राजा ठाकुर,रमन कनेश, भुपेश सिंगोड, जुवान सिंह गुण्डिया, सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

Trending