RATLAM

संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण जन जागरण यात्रा रतलाम आएगी शहर में जगह-जगह विभिन्न समाजों द्वारा होगा स्वागत

Published

on

संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण जन जागरण यात्रा रतलाम आएगी
शहर में जगह-जगह विभिन्न समाजों द्वारा होगा स्वागत
रतलाम, 28 जुलाई। सागर में बनने वाले संत शिरोमणी रविदास जी महाराज के मंदिर निर्माण हेतु निकाली जा रही जन जागरण यात्रा 29 जुलाई को रतलाम आ रही है। यह यात्रा शाह 04ः30 बजे अलकापुरी चौराहा से रतलाम में भ्रमण करेगी। करमदी नाका स्थित संत रविदास चौक के पास जन संवाद के रूप में सभा होगी। यात्रा में विभिन्न संत एवं रथ शामिल होंगे।
जन जागरण यात्रा के दौरान मिट्टी एवं जल संग्रहण के तहत संत शिरोमणी के मंदिर निर्माण हेतु नदियों का जल एवं मिट्टी समर्पित की जाएगी। रतलाम में जन जागरण यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों अलकापुरी, सज्जनमिल, कस्तुरबा नगर, चार बत्ती चौराहा, सैलाना ब्रिज, राठौड़ कचौरी कार्नर, गायत्री टॉकिज, नित्यानंद मार्केट, शहर सराय, पंजाब नेशनल बैंक, रानीजी का मंदिर, चारभुजा मंदिर, गणेश देवरी, काली हवेली, चौमुखीपुल, राष्ट्रीय विद्यापीठ, घास बाजार, कलाईगर रोड़, पोरवाड़ो का वास, ताज स्टोन, नाहर पब्लिक स्कूल पहुंचेगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, यात्रा जिला संयोजक बलवंत भाटी, सह संयोजक ओमप्रकाश बोरिया एवं विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने शहरवासियों से यात्रा का नगर आगमन पर भव्य स्वागत करने का आव्हान किया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Trending