RATLAM

मत्स्य विभाग ने अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछलियां पकड़ी

Published

on

मत्स्य विभाग ने अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछलियां पकड़ी

रतलाम / जिला मत्स्य विभाग ने सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछलियां पकड़ी। सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती सोना यादव ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक बंद ऋतू के कारण मत्स्य आखेट प्रतिबंधित है। प्रतिबंध अवधि में मत्स्य आखेट करने पर विभाग के कर्मचारियों ने जावरा फाटक स्थित बाजार से लगभग 7 हजार रुपए मूल्य की 85 किलोग्राम मेजर कार्प  मछली जप्त की। कार्रवाई में विभाग के मत्स्य निरीक्षक श्री एन.एस. दंडोतिया, भृत्य श्री मनोज शामिल थे।

Trending