झाबुआ

भाजयुमो की भव्य तिरंगा रैली में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष

Published

on

भाजयुमो की भव्य तिरंगा रैली में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष
रतलाम, 14 अगस्त। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नगर में निकाले जाने वाली भव्य तिरंगा रैली में जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा शामिल होंगे। रैली का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा किया जाएगा। रैली प्रातः 11 बजे न्यु रोड़ से आरंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अलकापुरी चौराहा अस्सी फीट रोड पर समाप्त होगी। रैली न्यू रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज चौराहा, जेल रोड़, कॉलेज रोड़ आरोग्यं हॉस्पिटल, नाहरपुरा, डालूमोदी चौराहा, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, बजाज खाना, तोप खाना, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर एवं अलकापुरी चौराहा से गुजरेगी। रैली में युवा, महिला एवं बच्चे सभी शामिल होंगे।


भाजयुमो द्वारा स्वाधीनता दिवस पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। 15 अगस्त को रतलाम ग्रामीण में विधायक दिलीप मकवाना, जावरा में विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, सैलाना में पूर्व विधायक संगीता चारेल के आतिथ्य में रैली निकलेगी। आलोट में पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत की उपस्थिति में रैली निकाली गई। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम, पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्व गांधी, आशीष पंडित, आयुष पांडे, लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, राहुल रांका, जयस जाजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी आदि ने युवाओं, माताओं, बहनों एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Trending