झाबुआ

स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा…

Published

on


झाबुआ – भारत के 77 वें स्वतत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा झाबुआ जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा वाहन यात्रा भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में निकाली गई। इस विशाल तिरंगा यात्रा में हजारो युवा एवं देशभक्त अपने वाहनो पर तिरंगा झंडा लिए हुए, शहर में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हम रहे ना रहे तेरा वैभव अमर रहे माॅ का उद्घोष करते हुए निकले । जहा देखो वाहनो पर हर तरफ तिरंगा हि तिरंगा ही नजर आ रहा था। रैली में आगे चल रहे डी.जे. वाहन पर जा रहे राष्ट्रीय गीतो ने अजीब समा बांध दिया। पुरा शहर राष्ट्रीय नारे… भारत माता की जय …वंदे मातरम …….से गुंज उठा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का झाबुआ शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के बस स्टेंड पर भी निजी बस चालक परिचालक संघ जिला झाबुआ , बस स्टेंड मित्रमंडल झाबुआ द्वारा अतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।तिरंगा यात्रा का समापन कृषि उपज मंडी से प्रांरभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए आदिवासी समाज के मसीहा पेसा एक्ट के जनक पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जी भूरिया की प्रतिमा पर समापन हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा वाहन यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बिटटु सिंगार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता अजनार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय पोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक व उपाध्यक्ष मितेश गादीया , मंडल मंत्री राजु थापा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार, अतुल चैहान, जिला कार्यलय मंत्री मजेसिह मकोडिया, सह-कार्यालय मंत्री कांतीलाल परमार, जिला मंत्री अवि भावसार, मयंक राठौर, झाबुआ मंडल प्रभारी सैयद सोनु अलि, झाबुआ मंडल अध्यक्ष लवेन सोनी, पिटोल मंडल अध्यक्ष विक्रम नायक, देवझिरि मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, कल्यानपुरा मंडल अध्यक्ष खुमान झनिया, रानापुर मंडल अध्यक्ष विष्वास जैन, बोरी मंडल अध्यक्ष नरपत वास्केला, पारा मंडल अध्यक्ष सुनिल निनामा, रामा मंडल अध्यक्ष मुनसिंह परमार, जिला सोशल मिडिया प्रभारी अजय पंचाल, विधानसभा सोषल मिडिया प्रभारी रविंद्र भुरा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मेडा, अर्पित मचार, हर्षवर्धन राठौर, आशीष भुरिया, अर्पण मिश्रा, राजा गामड के अलावा सैकडो भाजयुमो कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे। भाजयुमो द्वारा जिला मुख्यालय के अलावा झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा व पेटलावद विधाानसभा में भी जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चैहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का झाबुआ विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री प्रांजल भंसाली, थांदला विधानसभा हेतु जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, पेटलावद विधानसभा क्षेत्र हेतु जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोत को दायित्व सोपे गये।

Trending